{"_id":"60ba6c838ebc3e375a11417b","slug":"meeting-of-dm-in-pithaurgarh-for-mansoon-pithoragarh-news-hld4266237186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा काल में संचार और बिजली की आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा काल में संचार और बिजली की आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश
विज्ञापन
संचार कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम आनंद स्वरूप।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मानसून काल को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम ने मानसून में किसी तरह की आपदा होने पर संचार और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलक्ट्रेट में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम आनंद स्वरूप ने कहा कि आपदा में राहत कार्यों को सुचारु रखने में संचार और बिजली की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
मानसून काल के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा की घटनाओं में अगर किसी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भंग हो जाती है, तो ऐसे समय में संचार सुविधा बाधित न हो इसके लिए बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता सहित सभी संचार कंपनियों के मोबाइल टावर में जनरेटर सेट और पर्याप्त डीजल का स्टॉक रख कार्मिक तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बंद होते ही संचार सेवा बाधित न हो इसके लिए टावर के पास पुलिस या अन्य किसी कार्मिक की तैनाती भी की जाएगी। डीएम ने कहा कि मानसून काल में आपदा की घटनाएं होने के बाद विद्युत लाइनें बाधित होने के साथ ही ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं।
उन्होंने ऐसा होने पर तत्काल आपूर्ति बहाल कर सभी विद्युत उप केंद्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर, वायर आदि जरूरी सामग्री का पर्याप्त स्टाक रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आरडी पालीवाल, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ला, मंडलीय अभियंता दूरसंचार जेएस रावत सहित निजी संचार कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।