फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting by MP Ajay Tamta

अधिकारी धारचूला में शीघ्र निर्माण कार्य करें पूरे : अजय टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Meeting by MP Ajay Tamta
धारचूला सभागार में आयोजित बैठक में बोलते सांसद अजय टम्टा। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। लोकसभा क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर धारचूला पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने जौलजीबी, बलुवाकोट, कालिका में जनसंपर्क किया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। यहां हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने लोनिवि के अधिकारियों पर विकास कार्यों को लंबित रखने का आरोप लगा उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस पर सांसद ने प्रमुख के साथ विभागीय अधिकारियों की समिति बनाकर प्रत्येक सप्ताह में समस्याओं के निपटारे के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में सांसद अजय टम्टा ने विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में जनसमस्याएं सुनीं। क्षेत्रीय लोगों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य के साथ ही विभिन्न समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से सांसद के सामने रखा। धारचूला बचाओ अभियान समिति के भगवती नबियाल ने काली नदी पर बन रहे तटबंध पर सिंचाई विभाग की लापरवाही, गुणवत्ता, व्यास घाटी रोंकांग निवासी दीपक रोंकली ने बुदी, नपल्चू, कुटी, दारमा घाटी में सेला, दुग्तु, नागलिंग आदि क्षेत्रों में 10 साल से अधूरी उरेडा परियोजनाओं, लीला बंग्याल ने महिलाओं के विकास, छोरी देवी ने दारमा घाटी के माइग्रेशन वाले 14 गांवों में फार्मासिस्ट की नियुक्ति की मांग की। सांसद अजय ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जल मिशन योजना में और अधिक तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत घनश्याम जोशी ने संचालन किया। वहां नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, पूर्व बीडीसी मेंबर रुकुम बिष्ट, परियोजना अधिकारी आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, बीआरओ के मेजर अंकित दत्ता, तहसीलदार अबरार अहमद, बीडीओ नंदन कन्याल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में जल्द लगेगी एक्स-रे मशीन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। सांसद अजय टम्टा ने अस्कोट स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन स्थापित करने की घोषणा की है। लोगों ने उनसे अस्पताल में एक्स-रे न होने से परेशानी बताई थी। लोगों ने उनका आभार जता अस्कोट का इतिहास पुस्तक भेंट की। उन्होंने शहीद खुशाल सिंह अधिकारी पुस्तकालय समिति की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया। वहां जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ गोविंद भंडारी, राजनारायण धामी, विकास बम, मनोज लुंठी, प्रकाश पाल, अनूप लुंठी, बलवंत भंडारी, ललित पाल, तनुज पाल, दीवान खोलिया, महेंद्र जेठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed