फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Medical Collage Preposed in Pithoragarh

मेडिकल कॉलेज के लिए लगाई निविदा दोबारा निरस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medical Collage Preposed in Pithoragarh
पिथौरागढ़ के मोस्टामानू में इसी स्थान पर प्रस्तावित है मेडिकल कॉलेज। संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज के लिए दोबारा जारी की गई निविदा प्रक्रिया निरस्त हो गई है। कुछ दिन पहले पिथौरागढ़ भ्रमण पर आए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी भी निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, निर्माण के लिए लगाई गई निविदा दो बार निरस्त हो गई। अब तीसरी बार निविदा लगाने की तैयारी की जा रही है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से निविदाएं निरस्त हो रही हैं ऐसे में सपनों के मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

नगर से आठ किमी दूर मोस्टामानू में करीब 25 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है। इसके लिए 455 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 90 प्रतिशत धन केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से खर्च किए जाने हैं जबकि निर्माण के लिए 76 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में तैनात मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को हर हाल में जनवरी 2022 से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए थे लेकिन निविदा ही निरस्त हो गई। इसके बाद दोबारा निविदा लगाई थी जो भी निरस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह को लेकर संतुष्ट नहीं थे स्वास्थ्य मंत्री
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित जगह को लेकर संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना था का मेडिकल कॉलेज नगर के नजदीक होना चाहिए। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए सरकार ने कुछ समय पहले प्राचार्य की नियुक्ति की थी जिन्हें निर्माण कार्य का जिम्मा दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज के लिए लगाई गई निविदा दोबारा निरस्त हो गई है किन कारणों से निविदा निरस्त हुई है, इसकी जानकारी नहीं है। तीसरी बार निविदा लगाई जाएगी। - डॉ. अरविंद बरनौलिया, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed