फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Martyred assistant fighter remembered on death anniversary

Pithoragarh News: शहीद सहायक सेनानी को पुण्य तिथि पर याद किया

Sun, 28 Apr 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Martyred assistant fighter remembered on death anniversary
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहायक सेनानी को उनकी 20 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। सातवीं वाहिनी एसएसबी में कार्यरत सहायक सेनानी चारु चंद्र पाठक 2004 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


चारु चंद्र पाठक ने अंतिम सांस तक आतंकवादियों का मुकाबला किया था। उनके इस साहस को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया था। 11वीं वाहिनी में हुए कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी अमरेंद्र कुमार ने शहीद सहायक सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पोस्ट में भारत और नेपाल की टीमों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई जिसमें नेपाल के एपीएफ और 11वीं वाहिनी के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। वहां जय प्रकाश कुमार उप सेनानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed