{"_id":"4687a4e2ecc6a6cf6bf6cf1bca3695f2","slug":"marginal-water-crisis-in-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत छात्रावास में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत छात्रावास में पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Mar 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत छात्रावास में रहने वाले गंभीर पेयजल संकट से परेशान हैं। छात्रावास में पानी की सप्लाई बाधित होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से यह संकट बना हुआ है। पहले पानी मात्र 15 से 20 मिनट तक ही आता था। अब सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। छात्रावास में 25 विद्यार्थी रहते हैं।
छात्रावास के अधीक्षक हीरा सिंह मेहता समेत अन्य विद्यार्थियों ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार पानी के संकट की जानकारी दे दी गई है लेकिन हर बार अधिशासी अभियंता आरके वर्मा जल्दी समाधान की बात कहकर टालते जाते हैं। ईई के निर्देश के बावजूद अभी तक कोई भी कर्मचारी लाइन की चेकिंग के लिए नहीं आया है। ज्ञापन देने वालों में महिराज सिंह, हरीश टम्टा, भगत होकरा, नीरज कुमार आदि थे। डीएम सुशील कुमार ने कहा है कि समस्या हल करने के लिए जल संस्थान को निर्देश दिए जा रहे हैं।