{"_id":"669ea941a613e7acdf002ea4","slug":"mandakini-river-is-wreaking-havoc-in-madkot-area-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-115834-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मदकोट क्षेत्र में कहर बरपा रही है मंदाकिनी नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मदकोट क्षेत्र में कहर बरपा रही है मंदाकिनी नदी
Tue, 23 Jul 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बंगापानी के देवीबगड़ में उफनाई मंदाकिनी से हो रहा भूकटाव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामन इंट्रो : सीमांत जिलों में बारिश ने कहर बरपाया है। पिथौरागढ़ जिले की 31 और चंपावत की सात सड़कों पर मलबा आने और भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया है। इस वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों के मकानों को खतरा हो गया है। पिथौरागढ़ के देवीबगड़ के सात परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है। बिजली, पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। प्रभावितों ने सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की मांग की है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर नदी किनारे रहने वालों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।
पिथौरागढ़/ बंगापानी। सीमांत क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। जिले में बहने वाली काली, गोरी, सरयू का जल स्तर बढ़ रहा है। बंगापानी तहसील के मदकोट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी के कहर से ग्रामीण सहमे हुए हैं। देवीबगड़ में सात परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है। उनका सामान टेंटों में रखा गया है। जिले में मलबा गिरने और भूस्खलन से 31 सड़कों पर यातायात बाधित है।
पंचाचूली ग्लेशियर से निकलने वाली मंदाकिनी नदी ने मदकोट के देवीबगड़ में रुख बदल लिया। मंदाकिनी मदकोट में ही गोरी नदी से मिल जाती है। देवीबगड़ में कटान करते हुए नदी आगे बढ़ रही है। इसके चलते विजय सिंह राणा, उत्तम सिंह राणा, आनंद सिंह पांगती, भूपाल सिंह पांगती, चंद्र सिंह कोरंगा, नरेंद्र सिंह और नंदी देवी के परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है। इनका घरेलू सामान टेंटों में रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारी नदी के रुख पर नजर बनाए हुए हैं। नदी से मदकोट गांव, वल्थी गांव का रोपाड़ तोक, भौंराबगड़ में भी कटान हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ी हुई है। देवीबगड़ में नदी ने सड़क तक कटान कर दिया है। इससे यातायात भी ठप हो गया है। ग्रामीण पैदल चल कर घरेलू सामान ढो रहे हैं। जिलाधिकारी रीना जोशी मंगलवार को बंगापानी पहुंच देवीबगड़, वल्थी में नदी से हो रहे भू कटाव का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। उन्होंने बताया कि देवीबगड़ और भौराबगड़ में 13 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
बाक्स
झेकला में पांच मकान खतरे की जद में
नाचनी। रविवार शाम से हुई तेज बारिश से झेकला गांव में जमीन दरकने से पांच मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीण राम सिंह ने बताया कि सोमवार 10 बजे हयात सिंह, कुंदन सिंह, मनोहर सिंह, दान सिंह और दरपान सिंह के मकानों के नीचे जमीन दरक गई जो रुक नहीं रही है। काफी क्षेत्र में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। गिनी गांव के प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि गांव से गिरगांव सड़क तक डेढ़ किमी पैदल रास्ता कई स्थानों पर चलने योग्य नहीं रह गया है। गांव से बिर्थी जीआईसी जाने वाले 25 छात्र-छात्राएं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षति की सूचना तहसील प्रशासन तेजम को दे दी है। संवाद
बाक्स
13 घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क
नाचनी/मुनस्यारी । थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के नया बस्ती में 13 घंटे बंद होकर सोमवार नौ बजे हल्के वाहनों के लिए खुली। सड़क के 200 मीटर क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार बोल्डर, मलबा गिरना जारी है। यात्रियों को जान खतरे में डालकर पैदल पार करना पड़ रहा है। उधर मुनस्यारी के कवाधर में मलबा आने से पीएमजीएसवाई की सड़क बंद हो गई है। ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
बाक्स
माइक्रोहाइडिल को हुआ खतरा
झूलाघाट/गणाईगंगोली। झूलाघाट-जौलजीबी रोड में भारी बारिश के चलते माइक्रोहाइडिल की योजना के ऊपर कलवर्ट से लगी हुई दीवार टूट कर गिर गई है। इससे माइक्रोहाइडिल को भी खतरा पैदा हो गया है। पानी के पाइप को भी क्षति पहुंचने का आशंका जताई जा रही है। रोड के क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। गेठीगाड़ा, तालेश्वर, खोला कटियानी, खर्कतड़ी, डौडा, दोबांस सिमपानी के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द से जल्द बनाने की मांग की है। उधर गणाई-बनकोट सड़क पर लगातार मलबा गिर रहा है। विभाग ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगा रखी है। सड़क के निचले हिस्से में मोटी दरार पड़ गई है। इससे सड़क के टूटने का खतरा बना हुआ है। संवाद
बाक्स
दर-घटखोला सड़क धंसने से आवाजाही ठप
धारचूला। दारमा घाटी के चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क ग्राम दर के घटखोला में 50 मीटर से अधिक धंस गई है। इससे वाहनों की आवाजाही दो दिन से बंद हो गई है। स्थानीय ग्रामीण और सुरक्षा कर्मी पैदल चलने को मजबूर हैं। दर के लक्ष्मण सिंह दरियाल ने बताया कि सड़क बंद होने से दारमा के 14 गांवों के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। बीआरओ के 67 आरसीसी के जेई प्रदीप बेनीवाल ने बताया कि मौसम ठीक होने पर पहाड़ की ओर से सड़क काटकर खोलने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
बाक्स
कहां कितनी बारिश
बंगापानी 110 मिमी
मुनस्यारी 72 मिमी
धारचूला 69 मिमी
डीडीहाट 29 मिमी
थल 22 मिमी
तेजम 16 मिमी