{"_id":"5f58d8328ebc3e54de0c364c","slug":"malabe-se-do-maheene-baad-mahila-ka-shav-mila-pithoragarh-news-hld3963054164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे से दो माह बाद मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे से दो माह बाद मिला महिला का शव
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के धामीगांव में आपदा से जमींदोज हुए मकान के मलबे से दो माह बाद महिला का शव बरामद हुआ है।
27 जुलाई की रात को धामीगांव के भ्यूला तोक में बिशना देवी पत्नी हयात सिंह का मकान जमींदोज हो गया था। मकान के साथ दोनों मां-बेटे भी मलबे में दब गए थे। बिशना देवी के बेटे जोहार सिंह का शव मिल गया था, जबकि बिशना देवी लापता थी। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के काफी प्रयासों के बाद भी बिशना देवी का शव बरामद नहीं हो सका था।
बुधवार को ग्रामीण मकान में दबे सामान की ढूंढखोज के लिए खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान मलबे से बिशना देवी का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।