फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Make the posts of revenue sub-inspectors crew centers: DM

राजस्व उप निरीक्षकों की चौकियों को बनाएं क्रू सेंटर : डीएम

Wed, 01 May 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Make the posts of revenue sub-inspectors crew centers: DM
पिथौरागढ़। जिले में वनाग्नि की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डीएम ने राजस्व वनों में वनाग्नि प्रबंधन के लिए राजस्व विभाग के नियंत्रणाधीन चौकियों को क्रू स्टेशन बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग, विकास, पुलिस, चिकित्सा, लोनिवि, वन पंचायत प्रबंधन और अन्य विभागों से वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम रीना जोशी ने वन क्षेत्रों में सड़क, पैदल मार्गों के किनारे गिरे पिरूल का निस्तारण करने को कहा। सिविल सोयम एवं राजस्व वनों में वनाग्नि के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए राजस्व विभाग ग्राम प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका निर्धारित करने को कहा। ग्रामीणों से कृषि भूमि में पराली आदि जलाने से रोकने के निर्देश दिए। वन क्षेत्र से गुजरने वाली विद्युत लाइनों की गहनता से जांच कराई जाए, जिससे विद्युत लाइनों से निकलने वाली चिंगारी शॉर्ट सर्किट से वनों में आग लगने की घटनाएं ना हों। शरारती तत्वों के जानबूझकर वन क्षेत्र में आग लगाने की सूचना प्रभागीय वनाधिकारी और संबंधित वन क्षेत्र अधिकारियों से प्राप्त होने या आग लगाते हुए पकड़े जाने पर एफआईआर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed