फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Makati-Malka walks in the middle

मांगती-मालपा के बीच पैदल रास्ता तैयार

Sun, 08 Oct 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 08 Oct 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Makati-Malka walks in the middle
मांगती और मालपा के बीच रास्ते की मरम्मत होते ही घोड़ों की आवाजाही शुरू हो गई - फोटो : अमर उजाला

मांगती और मालपा के बीच पैदल रास्ते की मरम्मत हो गई है। इस रास्ते से घोड़े, खच्चर भी चलने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग को 1300 मीटर क्षतिग्रस्त इस रास्ते की मरम्मत में खासी मशक्कत करनी पड़ी। अब मांगती और मालपा के बीच पैदल संपर्क होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ मौसमी प्रवास पर घाटियों की तरफ आने वाले परिवारों और तिब्बत व्यापार में भाग लेने गए व्यापारियों को खासी राहत मिल जाएगी। मांगती और मालपा के बीच घोड़ों से आवागमन होने लगा है।

विज्ञापन


मांगती और मालपा में 13 अगस्त की देर रात आई आपदा में जनहानि के साथ ही पैदल रास्तों को भारी नुकसान पहुंचा था। आपदा के तुरंत बाद मालपा पहुंचे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने सबसे पहले पैदल रास्ते की मरम्मत पर जोर दिया। तहसीलदार आईबी मल्ल रास्ते की मरम्मत का काम देखने के लिए लंबे समय तक मालपा में ही डटे रहे। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी, अवर अभियंता इंद्र सिंह बोरा, आदित्य पाटनी आदि मालपा में ही रहकर कार्य की निगरानी करते रहे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि इस बीच मांगती, नजंग एवं मालपा में लगभग दो सौ श्रमिकों और विभागीय कर्मचारियों ने जान जोखिम मेें डालकर रस्सियों से लटककर मार्ग निर्माण का कार्य किया।
विज्ञापन


इस बीच नजंग में लकड़ी का पुल और मालपा में अस्थायी पुल भी बनाया गया। ईई ने कहा कि शीघ्र ही नजंग में पचास लाख रुपये की लागत से स्थायी पुल बनाया जाएगा, जिससे आवाजाही में कोई परेशानी नहीं होगी। अगले दस दिनों में पुल तैयार हो जाएगा। मांगती और मालपा हादसे के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर लगातार लोनिवि के अधिकारियों के संपर्क में बने रहे। उन्होंने रास्ता निर्माण की रोज की रिपोर्ट जिला मुख्यालय मंगानी शुरू की। साथ ही एक समयसीमा तय कर रास्ते का निर्माण करने के निर्देश दिए। वहीं, स्थानीय लोगों ने रास्ता बनने पर राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed