{"_id":"5fff2a858ebc3e31d240a1e3","slug":"main-post-office-server-stopped-pithoragarh-news-hld4110424107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य पोस्ट आफिस का सर्वर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य पोस्ट आफिस का सर्वर ठप
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पोस्ट ऑफिस में सर्वर ठप होने से कामकाज प्रभावित रहा ।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एक सप्ताह से सर्वर ठप होने से पिथौरागढ़ के मुख्य पोस्ट आफिस में कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं।
पोस्ट आफिस में पिछले एक सप्ताह से सर्वर में ठप होने के कारण उपभोक्ताओं के काम नहीं हो पा रहे हैं। सर्वर में खराबी के कारण लोग स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री तक नहीं भेज पा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस पहुंची मनीषा खत्री का कहना है कि उन्होंने कुछ जरूरी कागजात दिल्ली स्पीड पोस्ट करने थे लेकिन पोस्ट आफिस आने के बाद पता चला कि सर्वर ठप होने से स्पीड पोस्ट नहीं हो पाएगा। घंटाकरण के मनीष का कहना है कि वो रजिस्ट्री करने के लिए पिछले कई दिनों से पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें हर रोज खाली हाथ वापस आना पड़ रहा है।
सर्वर पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर काम कर रहा है। इससे पोस्ट ऑफिस के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। - बीएस भंडारी, सहायक डाक अधीक्षक पिथौरागढ़।