फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahila Congress demonstrated in Dharchula

Pithoragarh News: धारचूला में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Aug 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mahila Congress demonstrated in Dharchula
धारचूला में सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। रुद्रपुर में नर्स को न्याय दिलाने की मांग कर रहीं महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सीमांत में भी आक्रोश है। धारचूला में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा, भाजपा के शासन में महिलाओं पर अत्याचार आम बात हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता नर्स के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वालों को सजा दिलाने की मांग कर रही थीं। सरकार के निर्देश पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। साफ है कि मौजूदा सरकार बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को संरक्षण दे रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नर्स के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

चेतावनी देते हुए कहा दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिली तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रा धामी, नगर अध्यक्ष जानकी गुंज्याल, शीला ह्यांकी, जसमा गुंज्याल, गंगोत्री रौतेला, भरीरथी ह्यांकी, निहारिका गर्ब्याल, सरिता ह्यांकी, देवकी गर्ब्याल, शांति सिपाल, दीपा गुंज्याल आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed