फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahangai in Pithauragarh

महंगाई ने बढ़ाए तेल के भाव, दीया-बाती से रोशनी का अभाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mahangai in Pithauragarh
पिथौरागढ़ पुराना बाजार में स्वर्णकार की दुकानों में खरीदारी को उमड़ी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कहते हैं जब श्रीराम अयोध्या लौटे थे तो प्रजा ने उनके स्वागत में घी से दीये जलाए थे और तभी से दिवाली पर दीये जलाने की परंपरा शुरू हुई लेकिन वर्तमान परिदृश्य में घी तो छोड़ो लोग तेल से दीये जलाने पर भी 10 बार सोच रहे हैं। सरसों और तिल के तेल के दामों में हुए इजाफे से सीमित आय वर्ग के लोगों ने अपने खर्चों में भी कटौती कर दी है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में सरसों और तिल का तेल 200 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पिछले वर्ष ये तेल के दाम 90 से 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से था। रिफाइंड तेल के दाम भी पिछले वर्ष की तुलना में 90 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 170 से 180 रुपये हो गए हैं। बढ़ती महंगाई के कारण इस दीपावली लोगों की जेब खाली ढीली हो रही है।
विज्ञापन

निर्धन वर्ग और मध्यम वर्ग के लोग बढ़ती महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। व्यापारी रवि धामी कहते हैं कि तेल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। लोग खरीदारी करने से पहले 10 बार सोच रहे हैं। सरकार को महंगाई कम करने को लेकर प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल के दामों से दीयों की बिक्री प्रभावित
पिथौरागढ़। तेल की बढ़ती कीमतों के बीच मिट्टी के दीयों की बिक्री भी पिछले साल की तुलना में कम हुई है। लोग मिट्टी के दीयों की जगह मोमबत्ती की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।
बोली महिलाएं-
लगातार बढ़ती महंगाई के कारण इस बार दीपावली का पर्व फीका लग रहा है। खुलकर सामान की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। दीपावली रोशनी का त्योहार है लेकिन तेल के बढ़ते दामों के कारण इस बार मोमबत्ती जलाने का निर्णय लिया है। - भावना जोशी।

सरकार को खाद्य तेल, रोजमर्रा के सामान के दामों को कम करना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। तेल के बढ़ते दामों के बीच इस बार रोशनी के पर्व पर दीये जलाना काफी महंगा हो गया है। लोगों की क्रय शक्ति कम हो गई है। -भवना कन्याल।
तेल के तुलनात्मक दाम
तेल - 2020 - 2021
सरसों - 110 - 200
तिल - 120 - 200
रिफाइंड - 90 - 170
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed