{"_id":"5aeb42d64f1c1b5c098b7d78","slug":"madakot-dehradun-bus-service-will-not-run-from-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदकोट-देहरादून बस सेवा रविवार से नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदकोट-देहरादून बस सेवा रविवार से नहीं चलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 03 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा आवंटन के चलते परिवहन निगम ने मदकोट-देहरादून सेवा से हाथ खींच लिए हैं। अब चारधाम यात्रा तक मदकोट-देहरादून सेवा नहीं चलेगी। यात्रा मार्ग से और मांग आने पर दिल्ली रूट की एक बस सेवा में भी कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिपो को चारधाम यात्रा रूट पर संचालन के लिए आठ बसों का आवंटन हुआ है। 6 अप्रैल से मांग के मुताबिक रोजाना यात्रा रूट पर बस भेजी जाएंगी। चारधाम आवंटन के चलते परिवहन निगम ने घाटे वाली सेवाओं को बंद कर यात्रा रूट पर चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत सबसे पहले मदकोट-देहरादून सेवा को बंद किया जाएगा। रविवार से मदकोट से बस सेवा संचालित नहीं होगी। इससे मदकोट के यात्रियों को देहरादून की सीधी सेवा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र लाल का कहना है कि इस रूट पर निगम को घाटा हो रहा है। बस को पूरे यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। रविवार से मदकोट-देहरादून सेवा बंद कर बस चारधाम भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि और मांग आने पर दिल्ली जाने वाली सेवाओं में कटौती की जाएगी। फिलहाल दिल्ली रूट पर 10 बसें चल रही हैं। छह अप्रैल के बाद इनमें से एक बस चारधाम यात्रा मार्ग पर जाएगी। इससे डिपो की दिल्ली की बस सेवा घटकर नौ रह जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली वाली बसों पर बढ़ेगा दबाव
चारधाम यात्रा मार्ग पर आवंटन के चलते दिल्ली रूट की एक बस सेवा बंद होने से अन्य नौ बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाएगा। यात्रियों को सीट जुटाने में परेशानी उठानी पड़ेगी। सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि चारधाम के बाद बस सेवा फिर बहाल हो जाएगी।