फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   maane graameen, sadak banaane ka kaam shuroo

ग्रामीणों से बातचीत के बाद दर में सड़क बनाने का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
maane graameen, sadak banaane ka kaam shuroo
ध्वस्त सोबला-ढाकर से पैदल आवाजाही करते सीमांत के लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिछले एक माह से बंद सोबला-ढाकर दारमा चीन सीमा सड़क को लेकर वार्ता के बाद दर गांव के ग्रामीणों ने विरोध वापस ले लिया है। सीपीडब्लूडी ने सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोबला ढाकर सड़क पिछले दिनों आई भीषण आपदा से दर गांव के पास ध्वस्त हो गई थी। जब सीपीडब्लूडी ने सड़क सुधारने के लिए मजदूर लगाए तो ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर काम रोक दिया। अधिकारियों की शिकायत पर मंगलवार को धारचूला से कानूनगो राजेंद्र मेहता, राजस्व उपनिरीक्षक नंद लाल और सीपीडब्ल्यूडी विभाग के एई कपिल कुमार की टीम मौके में पहुंची।
विज्ञापन

राजस्व टीम की ओर से एक महीने में मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने विरोध वापस लिया। इसके बाद विभाग ने बुधवार से सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। विभाग के एई कपिल कुमार ने बताया कि दर गांव में दो जगह सड़क बंद है। सुरक्षा दीवार के निर्माण का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही सड़क खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तवाघाट-सोबला सड़क बंद होने से लोग परेशान
धारचूला। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आन सिंह रोकाया ने बताया सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क तवाघाट-सोबला सड़क पिछले 50 दिनों से बंद होने से स्थानीय 50 गांवों के सेकड़ों लोगों को 5 से 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। साथ ही टैक्सी किराया दोगुना चुकाने के लिए लोग मजबूर हैं। अन्य खाद्य सामग्री भी दोगुने दामों में खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से बंद सड़क को शीघ्र खोलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed