{"_id":"5bf4446ebdec2269685b16f4","slug":"lot-of-feeding-in-four-out-of-five-of-pithoragarh-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले की पांच में से चार निकाय में खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले की पांच में से चार निकाय में खिला कमल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विजयी उम्मीदवार राजेंद्र रावत के साथ अबीर-गुलाल की होली खेलते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पांच निकायों में से चार में भाजपा विजयी रही, जबकि एक निकाय में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। इस चुुनाव में भाजपा, कांग्रेस को बुरी तरह से पटकनी देने में सफल रही। पिथौरागढ़ नगरपालिका, डीडीहाट नगरपालिका और बेड़ीनाग नगरपंचायत में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह रावत को 6113 मत, निर्दलीय शमशेर महर को 5096 मत और कांग्रेस के उम्मीदवार जगत सिंह खाती को 4803 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह रावत 1117 मत से विजयी रहे। निर्दलीय चंद्रशेेखर सामंत को 1658, निर्दलीय अजय महर को 1478, निर्दलीय मनोज कुमार जोशी को 417, बसपा केशव राम कार्की को 288, सहदेव नाथ को 174 मत पड़े।
विज्ञापन
डीडीहाट नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी कमला चुफाल 1041 मत लेकर विजयी रही। निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी धाना देवी 957 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। कांग्रेस की उम्मीदवार हेमंती भंडारी मात्र 226 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहीं। निर्दलीय पुष्पा देउपा को 67 मत मिले। धारचूला नगरपालिका में भी कमल का फूल खिल गया। भाजपा की उम्मीदवार राजेश्वरी देवी 1043 मत लेकर विजेता बनीं। कांग्रेस की लक्ष्मी गुंज्याल 761 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। बेड़ीनाग नगरपंचायत में कांग्रेस के बागी एवं निर्दलीय हेम पंत बाजी मारने में सफल रहे। हेम पंत को 1678 मत मिले।
विज्ञापन
भाजपा के महेश चंद्र पंत 539 मत, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र सिंह को महज 231 मत मिले। गंगोलीहाट नगर पंचायत में भाजपा विजेता रही। भाजपा प्रत्याशी जयश्री पाठक 830 मत लेकर विजयी रही। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी सुनीता रावल को 678 मत मिले। निर्दलीय विमला रावल को 663 मत और भाजपा की बागी गीता बोरा को 653 मत मिले। पांच निकायों में कांग्रेस एक में भी चुनाव नहीं जीत सकी। यहां तक कि तीन निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशी सीधी टक्कर से भी बाहर हो गए।