फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lost loved ones in the disaster

आपदा ने किसी का पति तो किसी का बेटा छीन लिया

Tue, 05 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बस्तड़ी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बस्तड़ी (पिथौरागढ़)। Updated Tue, 05 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lost loved ones in the disaster
आपदा में लापता लोगों की तलाश - फोटो : अमर उजाला

बस्तड़ी (पिथौरागढ़)। बस्तड़ी में आपदा ने जो जख्म दिया है उसको भर पाना संभव नहीं है। महिलाओं के आंखों के आंसू सूख गए हैं। वह प्रकृति और भगवान दोनों को कोसती हैं। महिलाओं का कहना है कि जिस माटी ने उनको अब तक जीवन को आगे बढ़ाने की राह दिखाई थी, आज उसी ने सबकुछ छीन लिया है। किसी का पति हादसे का शिकार हुआ तो किसी ने जवान बेटे को खो दिया।

विज्ञापन


महिलाएं कहती हैं कि अब गांव में कुछ नहीं हो सकता। बड़ी मेहनत से तैयार किए गए मकान जमींदोज हो गए। जानवरों का अता पता नहीं है। खेत मलबे में तब्दील हो गए हैं। लोगों की ओर से दी जाने वाली सांत्वना का कोई असर महिलाओं पर नहीं पड़ रहा है। वह जीवन की सच्चाई को समझ रही हैं।
विज्ञापन


उनको पता है जो हादसे का शिकार हो गए हैं वह लौटकर कभी नहीं आएंगे। उनके चेहरे में विवशता है, भय है और आगे की जिंदगी को चलाने की चिंता है। जो लोग बच गए हैं उनके लिए ज्यादा कठिनाई का समय शुरू हो गया है। यह आभास सभी महिलाओं को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तड़ी निवासी रमा भट्ट (55) कहती हैं कि सरकार और प्रशासन चाहे कुछ कर ले, लेकिन अब बस्तड़ी गांव में किसी प्रकार की उम्मीद करना बेकार है। वह कहती हैं कि देवर और देवरानी हादसे का शिकार हो गए हैं। एक भरपूरा और हंसता खेलता परिवार एक पल में बिखर गया है। वह अब गांव में नहीं रहना चाहती।

 बलमा देवी (90) कहती हैं कि जिंदगी के आखिरी मोड़ पर प्रकृति ने उनको जो दर्द दिया है उसे मरने के बाद भी नहीं भूल सकती। वह बताती हैं कि गांव में हमेशा खुशी थी। जीवन चहकता था। अब तो यही लगता है कि किसी की बुरी नजर गांव को लग गई है। इसका कोई निदान नहीं निकल सकता।  

कमला भट्ट (30) कहती हैं कि मरघट में बदल गए गांव में अब कोई नहीं रह पाएगा। सरकार को जल्दी से यह प्रयास करना चाहिए कि गांव को अन्यत्र बसाया जाए। वह कहती हैं कि हादसे में जेठ की मौत हो गई। सारे सपने बिखर गए। कई युवा मलबे में दब गए हैं। यदि कोई फिर से गांव में रहने की बात करे तो संभव नहीं है।  


75 वर्षीय मंगला देवी इतनी व्यथित हैं कि खुद की जिंदगी को कोस रही हैं। घटना के दिन को याद कर वह सिहर उठती हैं। उस दिन ऐसा लगा जैसे आसमान जमीन पर आ गया है। पूरी धरती कांपने लगी। बारिश से लोगों की चीख पुकार तक गायब हो गई। वह कहती हैं कि इतने बड़े हादसे के बाद खुद के जिंदा बचने का कोई अर्थ नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed