फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lonivi Workcharge Employees Union warns against going to court

लोनिवि वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने दी फिर से न्यायालय जाने की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lonivi Workcharge Employees Union warns against going to court
अस्कोट (पिथौरागढ़)। लोनिवि अस्कोट में आयोजित नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक हुई। सर्वोच्च न्यायालय ने लोनिवि में कार्यरत फील्ड कर्मियों की वर्कचार्ज की सेवा को नियमित मानते हुए नियमित कर्मचारियों की तरह वेतन, ग्रेज्युटी सहित अन्य सभी लाभ देने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए फील्ड कर्मचारियों की वर्कचार्ज सेवा अवधि की वेतन वृद्धियां को काटते हुए मूल वेतन कम किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को वेतन, पेंशन और ग्रेज्युटी कम आ रही है।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार यदि सभी लाभ नहीं दिए गए तो फिर से न्यायालय की शरण में जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1990 से विभाग में बेलदारों की नियुक्ति नहीं की गई है। पूर्व में कार्यरत अधिकांश बेलदार सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

विभागीय मानकों के अनुसार हर 20 किमी सड़क पर नौ बेलदार और एक मेट होना चाहिए । अभी तक सड़कों की लंबाई तो बढ़ी है, लेकिन सड़कों की लंबाई के सापेक्ष बेलदारों की संख्या बहुत ही कम है। सभी कर्मचारियों ने विभाग में शीघ्र बेलदारों की तैनाती करने की मांग उठाई। बैठक में नंद किशोर जोशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed