फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Locks put again on unnecessary shops

बे जरूरत की दुकानों पर फिर डलवाए ताले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Locks put again on unnecessary shops
पिथौरागढ़ में सड़क पर लगाया गया बैरियर। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में बाजार खुलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। बीते दिन सुबह सात से एक बजे तक सभी दुकानें खोलने के आदेश से बाजार में काफी भीड़ हो गई। भीड़ को देखते हुए लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। मंगलवार को सुबह भी दुकानदारों ने दुकानें खोली जिन्हें बाद में पुलिस और प्रशासन ने बंद करा दिया। बीते दिन बाजार खुलते ही लोगों की काफी आवाजाही बढ़ गई। इससे लॉकडाउन की धज्जियां भी उड़ गईं। मंगलवार को भी व्यापारियों ने दुकानें खोली। भीड़ बढ़ने की आशंका की चलते एसडीएम तुषार सैनी, कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा ने टीम के साथ कपड़े, बर्तन, स्वर्णाभूषण के व्यापारियों से अनुरोध कर दुकानों को बंद कराया। साथ ही चौराहों पर भी बेवजह घरों से बाइक, कार में निकले लोगों को रोक दिया गया। वाहनों की अनुमति पत्र दिखाने के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया गया। इसके चलते बाजार में भीड़ कम रही। कोतवाल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बीते दिन 30 वाहनों का चालान कर 15 हजार रुपये वसूले और 20 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर पांच हजार रुपये अर्थदंड वसूले गए। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed