फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Locks have been put on the school where the MLA studied

Pithoragarh News: जिस स्कूल में पढ़े विधायक उसमें लटक गए ताले

Thu, 30 Jul 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Locks have been put on the school where the MLA studied
फोटो-30 पीटीएच 15 पी-डीडीहाट विकासखंड में छात्रसंख्या शून्य होने से बंद प्राथमिक विद्यालय बांकू
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल के पैतृक गांव बांकू का प्राथमिक विद्यालय छात्रसंख्या शून्य होने के कारण बंद हो गया है। यह घटना सरकारी शिक्षा को बढ़ावा देने और पलायन रोकने के दावों पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

विकासखंड मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित बांकू गांव में यह विद्यालय है। बिशन सिंह चुफाल ने इसी विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और छह बार विधायक रह चुके हैं। कभी विद्यार्थियों से भरे रहने वाला यह विद्यालय अब वीरान हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाओं के कारण गांव से पलायन किया। गांव खाली होने से विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होती गई। इस शिक्षा सत्र में एक भी बच्चा न मिलने पर विभाग ने विद्यालय पर ताले लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में रह गए 20 परिवार
बांकू गांव में वर्ष 2010 तक 80 परिवार निवास करते थे। बदहाल व्यवस्थाओं और सुविधाओं की मार सहते हुए ग्रामीणों ने धीरे-धीरे पलायन किया। यहां के अधिकांश ग्रामीण डीडीहाट नगर सहित जिला मुख्यालय बस गए। खुद विधायक ने जिला मुख्यालय में अपना स्थायी ठिकाना बनाया। गांव से इस कदर पलायन हुआ कि वर्तमान में वहां सिर्फ 20 परिवार रह रहे हैं। इन परिवारों के बच्चे भी पढ़ने के लिए डीडीहाट नगर में किराए में कमरा लेकर रहने के लिए मजबूर हैं।

...........

बांकू प्राथमिक विद्यालय के बंद होने की जानकारी के बाद से ही मैं अपने गांव के लोगों से बातचीत कर रहा हूं। जल्द ही इस विद्यालय को फिर से संचालित करने के प्रयास किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र में भी बच्चों की संख्या को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग मांगा जाएगा। -बिशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट


........

25 साल के विधायक के गांव का स्कूल बंद होना और वहां से पलायन होना मौजूदा सरकार के दावों पर सवाल है। इसके जिम्मेदारी विधायक को लेनी चाहिए। अगर ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार सहित अन्य सुविधाएं मिलतीं तो पलायन नहीं होता। ऐसे में स्कूल में भी ताले नहीं लटकते।-चंचल सिंह बोरा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article