{"_id":"5eaed0588ebc3e904543939d","slug":"lockdown-district-industries-trade-board-and-trade-association-come-face-to-face-in-opening-shops-in-pithoragarh103","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : पिथौरागढ़ में दुकानें खोलने को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल और व्यापार संघ आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : पिथौरागढ़ में दुकानें खोलने को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल और व्यापार संघ आमने सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार दुकानें खोली जाएंगी। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने दुकानें खोलने को लेकर रोस्टर जारी किया था, लेकिन व्यापार संघ ने गाइड लाइन का पालन करते हुए सारी दुकानें खोलने को लेकर डीएम को पत्र दिया है।
विज्ञापन
नगर में दुकानें खोलने को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल और व्यापार संघ आमने सामने आ गए हैं। एक दिन पूर्व जिला उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम से मुलाकात की। इसके बाद सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग दुकानें खोलने को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बाद व्यापार संघ ने डीएम से मुलाकात कर सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार दुकानें खोलने को लेकर पत्र दिया है। व्यापार संघ का कहना है कि गाइड लाइन के अनुसार सारी दुकानें खुलेंगी, जो भी व्यापारी नियमों को तोड़ेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन जोशी का कहना है कि नगर में भीड़-भाड़ को देखते हुए सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग दुकानें खोलने को लेकर रोस्टर जारी किया गया था। जिसमें सोमवार को रेडिमेड, इलेक्ट्रानिक्स, जनरल स्टोर, प्लास्टिक गुड्स, घड़ी, चश्मे, पूजा सामग्री , बर्तन, हैंडलूम और कम्प्यूटर की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया था। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर का कहना है कि नियमों का पालन करते हुए सारी दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में डीएम से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन शहीद के अंतिम संस्कार में जाने के कारण उनका फोन नहीं लग पाया।
विज्ञापन