फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lipulekh road opened, Adi Kailash pilgrims leave for Gunji

Pithoragarh News: लिपुलेख सड़क खुली, आदि कैलाश यात्री गुंजी रवाना

Mon, 11 Sep 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lipulekh road opened, Adi Kailash pilgrims leave for Gunji
मूनाकोट के बिलई गांव में टूटी आंगन की दीवार। स्रोत ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख और टनकपुर-तवाघाट सड़क खुलने से उच्च हिमालयी क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही आदि कैलाश यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। यात्री गुंजी की ओर रवाना हो गए हैं। तीन दिन की बारिश के बाद सोमवार को मौसम खुलने से लोगों को राहत मिली। सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन दोपहर को धूप खिली।
विज्ञापन

निजी टूर ऑपरेटर के आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शनों के लिए जाने वाले 50 से अधिक यात्री सड़क बंद होने के चलते दो दिन से धारचूला में फंसे हुए थे। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर तक सड़क से मलबा और बोल्डर हटाए जाने के बाद यात्री गुंजी के लिए रवाना हुए। चीन सीमा की सड़क पर अब भी कई जगहों पर पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बीते दिन और रात को पिथौरागढ़ तहसील में सर्वाधिक 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बेड़ीनाग में 80 मिमी, गंगोलीहाट में 51 मिमी, डीडीहाट में 46.5 मिमी, धारचूला में 61.6 मिमी और मुनस्यारी में सबसे कम 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला में उफान पर काली नदी
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में हुई भारी बारिश से काली नदी उफान पर है। नदी चेतावनी स्तर 889 मीटर को पार कर 889.40 मीटर पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 890 मीटर पर है। जलस्तर के बढ़ने से नदी किनारे वाले क्षेत्रों में खतरे की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस ने लोगों से नदी किनारे वाले क्षेत्रों में न जाने का अनुरोध किया है। संवाद
भारी बारिश से मकानों को पहुंचा नुकसान
मुनस्यारी/मूनाकोट/पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में हुई बारिश से मुनस्यारी के ग्राम पंचायत सुरिंग के तोक प्यांगती में भगवान सिंह के मकान को नुकसान पहुंचा है। इसकी सूचना आपदा कंट्रोल कक्ष में दी गई है।
मूनाकोट के बिलई गांव में भगवान सिंह के आंगन की दीवार टूट जाने से मकान खतरे की जद में आ गया है। राजेंद्र सिंह के मकान की दीवार भी टूट गई है। सरस्वती देवी और पुष्कर सिंह के घरों में भारी मलबा घुस जाने से सामान बर्बाद हो गया है। प्रधान पूजा बोहरा ने गांव में राजस्व विभाग की टीम जल्द भेजकर क्षति का आकलन करने की मांग की है। पिथौरागढ़ के कुसौली में बीपीएल परिवार के भीम सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। पूर्व प्रधान रघुवर बिष्ट की सूचना पर पटवारी जगमोहन द्विवेदी ने मौका मुआयना किया। संवाद
मानले-धुर्चु सड़क पर गिरा मलबा
मूनाकोट। मड़मानले क्षेत्र के अंतर्गत मानले से धुर्चू को जोड़ने वाली सड़क पारीखेत के पास मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गई है। सड़क बंद होने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। क्षेत्र के लोग दूध और सब्जियां भी बाजार तक नहीं ले जा सके। पीएमजीएसवाई के अपर सहायक अभियंता मनोज खाती ने बताया कि सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। संवाद

सीमांत जिले की 11 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 11 बंद सड़कों को लंबे समय से नहीं खोला जा सका है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में कालिका-खुमति, छिरकिला-जम्कू, मदकोट-तोमिक, डोर-सैंणरांथी, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, झूलाघाट-बलतड़ी, सल्ला-रौतगड़ा, देवीसौना-जमतड़ी, डीडीहाट-हुनेरा, तवाघाट-थानीधार और सोबला-दर-तिदांग सड़कें बंद चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed