{"_id":"6467bc8fedb9426b1009907c","slug":"leopard-making-cattle-a-morsel-in-thal-and-baluvakot-pithoragarh-news-c-8-1-144648-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: थल और बलुवाकोट में मवेशियों को निवाला बना रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: थल और बलुवाकोट में मवेशियों को निवाला बना रहा तेंदुआ
Fri, 19 May 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 19 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
थल/धारचूला। क्षेत्र के कई गांवों में पिछले तीन दिन से तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने के लिए वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामसभा सैनर, हीपा, बड़ैत और सानीगांव में विगत तीन दिनों से तेंदुआ आने से लोग दहशत में हैं। तेंदुए ने सैनर गांव में अभी तक 10 से अधिक पालतू जानवरों को निवाला बनाया है। इससे गांव में भय का माहौल है। शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य सैनर संजय कुमार के नेतृत्व में लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा बेड़ीनाग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला से भी मुलाकात कर पीड़ित परिवारों को जल्द ही मारे गए मवेशियों का मुआवजा देने और तेंदुए के खौफ से निजात दिलाने की मांग की।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता रोशन कुमार, जगदीश कुमार, प्रेम लाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, धारचूला स्थित बलुवाकोट के तोक कांडा में कई दिनों से तेंदुए की धमक से ग्रामीण भयभीत हैं। कांडा निवासी बागेश्वरी देवी पत्नी पूर्णानंद भट्ट की दो बकरियां तीन दिन से लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद एक बकरी की आंखें ही जंगल में मिलीं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पंथा गांव में भी तेंदुए की धमक बनी हुई है।
विज्ञापन
आबादी में तेंदुए नजर आने से ग्रामीण भयभीत
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के गुड़ौली गांव में तेंदुआ नजर आने से ग्रामीण भयभीत हैं। तेंदुए का जोड़ा शाम होते ही घरों के आसपास घूमने लगता है। इससे मवेशियों और स्वयं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्राम प्रधान जगदीश चंद्र पांडेय ने बताया कि तेंदुआ पहले भी गांव में कई ग्रामीणों की बकरियों और दुधारू जानवरों को निवाला बना चुके हैं। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। संवाद