फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard killed woman in papdev

पपदेव में तेंदुए ने महिला को उतारा मौत के घाट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed woman in papdev
पपदेव क्षेत्र में तेंदुए के हमले में मृत महिला का शव एंबुलेंस में रखते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पहाड़ पर तेंदुओं का आतंक थम नहीं रहा है। जिला मुख्यालय से सटे पपदेव गांव में बुधवार को तेंदुए ने घास काट रही एक महिला को मार डाला। बता दें कि सितंबर 2019 में तेंदुए इस महिला की देवरानी को भी उस वक्त अपना शिकार बना लिया था जब वह मोस्टामानू मेले से घर लौट रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पपदेव में बुधवार को फायरिंग रेंज के पास बसंती देवी (40) पत्नी धनी राम अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। वह बसंती देवी को घसीटकर दूर तक ले गया।
विज्ञापन

बसंती देवी के साथ मौजूद अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। महिलाओं ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण, रेंजर डीसी जोशी और थानाध्यक्ष रमेश तनवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला के शव को सड़क तक लाया गया। यहां से शव को 108 एंबुलेंस में पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। मृतका के दो बच्चे हैं और पति पेंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग
बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बबलू ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य दीपांशु वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र वर्मा ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed