फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leave our problems, take care of your panchayat yourself.

Pithoragarh News: हमारी दिक्कत छोड़ो, खुद संभाल लो अपनी पंचायत...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Leave our problems, take care of your panchayat yourself.
मूनाकोट विकासखंड में आयोजित बैठक में समस्याएं उठाते सदस्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ऐसी पंचायत में आकर हमें क्या करना, जहां कोई परेशानी दूर न हो और केवल अधिकारियों का भाषण सुनें। समस्याओं की आप छोड़ दीजिए साहब, अपनी पंचायत अब खुद ही संभालिए। बृहस्पतिवार को मूनाकोट विकासखंड की बीडीसी बैठक शुरू होने के बाद जब कोई जनप्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचा तो अधिकारियों को हाथ-पांव फूले। काफी इंतजार के बाद उन्होंने फोन पर मन्नतें मांग तो दूसरी ओर से जनप्रतिनिधियों की इसी तरह की बातें थीं। किसी तरह मनाया गया भी तो ढाई घंटे की देरी के बाद महज एक तिहाई सदस्य बैठक में पहुंचे और बैठक की औपचारिकता पूरी हुई।
विज्ञापन

मूनाकोट विकासखंड की बीडीसी बैठक 11 बजे शुरू होनी थी लेकिन दोपहर 12 बजे तक 25 सदस्य ही बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। खंड विकास अधिकारी आशा मेहता ने बताया कि सदस्यों के नहीं आने के कारण पिछली तीन बैठकों को स्थगित करना पड़ा था। दोपहर तक कम सदस्यों के आने एवं बैठक स्थगित होने के डर से विभाग के कर्मचारियों और ब्लॉक प्रमुख ने सभी सदस्यों को फोन किया।
विज्ञापन

काफी गुजारिश करने पर विकास खंड कार्यालय से महज 10 मीटर की दूरी पर रहने वाली मूनाकोट की प्रधान गोदावरी चंद 1.26 बजे बैठक में पहुंचीं जबकि हल्दू की प्रधान चंद्रा देवी 1.16 बजे पहुंचीं। बैठक शुरू होने के बाद कार्यालय सहायक नवीन पटियाल ने पूर्व में हुई बैठक में दी गई समस्याओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की। क्षेत्र पंचायत सदस्य खीमराज जोशी ने सिमलखेत पेयजल योजना, कुनकटिया में पानी कम मिलने के कारण हो रहे विवाद की बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ालू के प्रधान दिवाकर जोशी ने पिछली बैठकों की सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्याओं के समाधान की प्रगति रिपोर्ट मांगी। जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने सभी विभागों से समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण के आदेश दिए। सल्मोड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन वल्दिया ने जल जीवन मिशन के 85 प्रतिशत कार्यों को पूरा करने पर सवाल खड़े किए। ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया ने अधिकारियों को सभी सदस्यों की ओर से उठाईं गईं समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक दिनेश दिगारी, एबीडीओ जीसी पांडे, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र गोबाड़ी सहित 107 में से 39 सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे। संवाद
--------
इसलिए नहीं गए बैठक में
-तड़ीगांव की प्रधान कविता चंद ने कहा कि बीएडीपी में सरकार कोई पैसा नहीं दे रही है। इससे सीमावर्ती गांवों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए बैठक में नहीं गई।
-भटेड़ी की प्रधान मनु देवी ने बताया कि कई बैठकों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की थी लेकिन अब तक शिक्षक नहीं भेजे गए। ऐसे में बैठक में जाने का कोई औचित्य ही नहीं है।
--------
कई सदस्य बैठक से लौटे
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। बैठक का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था लेकिन कई सदस्य बैठक में हिस्सा लिया बगैर वापस चले गए। नियम के अनुसार बैठक में एक तिहाई सदस्यों के आने के बाद ही सदन की कार्रवाई शुरू होती है। संवाद

----------
फोटो विवरण-08पीटीएच 17पी- मूनाकोट विकासखंड सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में मौजूद ब्लॉक प्रमुख और डीडीओ रमा गोस्वामी। संवाद
फोटो विवरण-08पीटीएच18 पी-मूनाकोट विकासखंड में आयोजित बैठक में समस्याएं उठाते सदस्य। संवाद

मूनाकोट विकासखंड सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में मौजूद ब्लाक प्रमुख और डीडीओ रमा गोस्वामी। सं

मूनाकोट विकासखंड सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में मौजूद ब्लाक प्रमुख और डीडीओ रमा गोस्वामी। सं- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed