{"_id":"6845b9aecf653b5acc0c1704","slug":"last-year-too-a-young-man-was-murdered-on-a-saturday-in-june-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128847-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिछले वर्ष भी जून में शनिवार को ही हुई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिछले वर्ष भी जून में शनिवार को ही हुई थी युवक की हत्या
Sun, 08 Jun 2025 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में पिछले वर्ष भी जून में एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना शनिवार को ही हुई थी। एक एक साल बाद फिर एक हत्या ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पहाड़ को अपराधों की दृष्टि से शांत माना जाता है लेकिन हाल के वर्षों में जिस तरह से आपराधिक घटनाएं हो रही है उससे लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धारचूला नगर में पिछले वर्ष भी जून में गर्ब्याल खेड़ा निवासी अनुज सिस्ताल नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद नाबालिग आरोपी ने काली नदी में छलांग लगा दी थी, तब से हत्यारोपी लापता है। अब फिर एक युवक की हत्या की वारदात ने पहाड़ की शांत वादियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवला खड़े कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन