फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   LandSlide in Nachani

भूस्खलन रोकने के लिए खर्च कर दिए करोड़ों स्थिति जस की तस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
LandSlide in Nachani
हरड़िया नया बस्ती के पास भूस्खलन को रोकने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए इसके बाद भी हल्की सी बारि? - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। भूस्खलन रोकने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से थल-मुनस्यारी सड़क में हरड़िया नया बस्ती में किए गए कार्यों की पोल हल्की सी बारिश में खुलने लगी है। मानसून से पहले ही पहाड़ी के दरकने से करोड़ों की लागत से किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

साढ़े पांच करोड़ की लागत से जून 2021में नदी तल पर 120 मीटर लंबाई पर आरसीसी ब्लॉक, दीवारों और जियोमेट्रिकल संरक्षण कार्य शुरू किया गया था। कार्य पूरा होते ही सड़क के ऊपर पूर्वी भाग में बने ढांचे हल्की बारिश से दरकने लगे हैं। निर्माण स्थल से 200 मीटर दूरी पर रहने वाले भैसखाल गांव के उपप्रधान धन राम ने बताया कि इस स्थान पर सरकार ने धन की बर्बादी की है। जमीन दरकने से इस स्थान पर बरसात में और अधिक भूस्खलन होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं लोनिवि खंड डीडीहाट के ईई जगदीश प्रसाद थपड़ियाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए 120 मीटर लंबे क्षेत्र में रामगंगा और हरड़िया के कटाव को रोकने के लिए आरसीसी वर्क में ठोस कार्य हुआ है। सड़क से ऊपर जिस जगह पर भूस्खलन हो रहा है उस स्थान पर दो हेक्टेयर क्षेत्र में जियोमेट्रिकल वर्क (वानस्पतिक संरक्षण कार्य) हुआ है, उसमें किसी भी तरह का जो भी निर्माण क्षतिग्रस्त होगा उसे ठेकेदार दोबारा करेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क टेंडर में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
पिथौरागढ़। एक ठेकेदार ने एलागाड़-जुम्मा सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ठेकेदार का कहना है कि उन्होंने सड़क का टेंडर 4.20 लाख रुपये और दूसरे ने 6.92 लाख रुपये कर भरा था जबकि टेंडर की अनुमानित लागत 4.50 लाख थी। विभाग की अनुमानित लागत से भी 30 लाख कम में टेंडर भरने के बाद भी 6.92 लाख रुपये का टेंडर विभाग ने किया। उन्होंने जांच की मांग कर डीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed