फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Landslide in hupuli Road

तीन माह से बंद हुपुली-सुंधरीनाग सड़क, पांच हजार की आबादी परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Landslide in hupuli Road
नाचनी में बंद कोट्यूड़ा-सुंधरीनो सड़क मार्ग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। तीन ग्राम सभाओं की पांच हजार की आबादी को जोड़ने वाली 10 किमी लंबी हुपुली-सुंधरीनाग सड़क जुलाई से बंद है। इससे लोगों को राशन समेत दैनिक उपयोगी सामग्री के लिए आठ किमी नाचनी जाना पड़ रहा है। बीमार लोगों को डोली में ले जाना पड़ रहा है। सड़क नहीं खोलने से लोगों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

तीन माह से बंद हुपुली-सुंधरीनाग सड़क के चलते बाथीगूट, हुपुली, कोट्यूड़ा की पांच हजार की आबादी जरूरी सामान के लिए आठ किमी की यात्रा करने के लिए मजबूर है। बीमार लोगों को डोली में अस्पताल ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाथी गूंठ निवासी लाल सिंह ने बताया कि तीन माह से उनका वाहन क्षेत्र में फंसा है। वाहन का फिटनेस अगस्त में ही होना था। बैंक की किश्त भी रुक गई है। विभाग सड़क नहीं खोल रहा है। बाथी प्रधान हंसी देवी, कोट्यूडा की तुलसीदेवी और बीडीसी सदस्य हेमा देवी ने शीघ्र सड़क नहीं खुलने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश से मुख्य मार्ग बंद हो गए थे। इससे ग्रामीण सड़कों पर कार्य नहीं हो पाया है। मौसम ठीक रहा तो एक सप्ताह में सड़क खोल दी जाएगी। - किशन ऐरी, ईई पीएजीएसवाई धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed