फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Landslide animals occupy Dhauli

भूस्खलन की चपेट में आकर तीन जानवर धौली में समाए

Mon, 09 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 May 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Landslide animals occupy Dhauli
सेला के पास भूस्खलन आने से जानवरों को वापस लौटाते माइग्रेशन गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

 दारमा घाटी के गांवों को माइग्रेशन पर जा रहे लोग सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आ गए। लोगों ने किसी तरह भाकर अपनी जान तो बचा ली लेकिन तीन गाएं भूस्खलन की चपेट में आकर धौली नदी में समा गई। खतरे को देखते हुए लोगों ने आगे बढ़ने का इरादा फिलहाल टाल दिया है। पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। घटना की जानकारी एसडीएम को दे दी गई है।

विज्ञापन


दारमा क्षेत्र के किसान नेत्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह का परिवार अपने जानवरों में सामान लादकर माइग्रेशन गांव को जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला सेला गांव से थोड़ा आगे पहुंचा तो पहाड़ से बड़े बड़े पत्थर गिरने लगे। नेत्र सिंह ने अपने परिवार के लोगों को किसी तरह मलबे की चपेट में आने से तो बचा लिया लेकिन उनकी तीन गाएं पत्थरों और मलबे की चपेट में आकर धौली नदी में समा गई।
विज्ञापन


नेत्र सिंह ने खतरे को देखते हुए आगे बढ़ने का इरादा टाल दिया है। उन्होंने सेला गांव से फोन पर बताया कि अभी भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसमें आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। मार्छा की ग्राम प्रधान सुरती देवी, सामाजिक कार्यकर्ता छोरी देवी, महेंद्र मार्छाल एवं लक्ष्मण बनंग्याल ने उपजिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि सेला के पास नदी में बना पुल भी खतरनाक हालात में है तथा पुल टेढ़ा हो चुका है। यह पुल जानवरों के चलने लायक नही है। इसमें कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। साथ ही सूचना दी कि मार्छा में भी रुकमणी देवी के घर की छतेें तोड़कर अज्ञात लोगों ने घर में रखा सामान अस्त व्यस्त कर रखा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से जांच करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed