फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Land sliding fast in the raateegaad

रातीगाड़ में तेजी से खिसक रही जमीन

Sun, 03 Sep 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Sun, 03 Sep 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Land sliding fast in the raateegaad
थल-मुनस्यारी रोड पर रातीगाड़ में दरक रही पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ में काफी तेजी से जमीन खिसक रही है। पूरी पहाड़ी दरक कर मुख्य सड़क पर आ रही है। शनिवार रात करीब 12 बजे सड़क पर भारी मलबा पट गया था। इस कारण इस मार्ग पर यातायात पूरे आठ घंटे तक बंद रहा। रविवार सुबह आठ बजे छोटे वाहनों के संचालन के लायक ही सड़क बन पाई। लोक निर्माण विभाग को रातीगाड़ में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। रात में बिना बारिश के भी मलबा गिरता जा रहा है। फिलहाल इस स्थान पर स्थायी समाधान निकालने की कोई योजना लोक निर्माण विभाग नहीं बना पाया है। अब बारिश थमने के बाद ही इस स्थान पर दीवार लगाने का काम शुरू हो पाएगा।

विज्ञापन


रातीगाड़ में करीब 100 मीटर हिस्से से मलबा लगातार मुख्य सड़क पर गिर रहा है। कहां पर मलबा गिरेगा, इसका कोई पता नहीं रहता। पिछले एक महीने से यह सड़क रोज रात में बंद हो रही है। लोनिवि के अवर अभियंता योगेंद्र चौबे लगातार अपनी टीम के साथ रातीगाड़ में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि इस समय पहली वरीयता यातायात बहाल करने की है। ज्यादा देर तक यातायात बाधित न हो इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, जौलजीबी से मुनस्यारी जाने वाली सड़क भी घिंघरानी के पास मलबा आने से रविवार सुबह चार से आठ बजे तक बंद रही। बार-बार सड़क बंद होने से लोगों को मुनस्यारी जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तवाघाट-गर्बाधार मार्ग पर मांगती के पास मलबा हटाने का काम रविवार को बारिश बंद होते ही तेज हो गया। वहीं, तवाघाट-सोबला मार्ग अभी बंद है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि सड़कों को खोलने का काम तेजी से किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। यदि बारिश नहीं हुई तो बंद सड़कें एक सप्ताह में खुल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed