फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ladies were on Navratri cheer

नवरात्र पर हुई देवियों की जय-जयकार

Fri, 08 Apr 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ladies were on Navratri cheer
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला

चैत्र की पहली नवरात्रि को पौराणिक शक्तिस्थलों, देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। माता के मंदिर जय-जयकार से गूूंज उठे। घंटे, घड़ियाल, शंख और अन्य वाद्ययंत्रों का गुंजायमान नवरात्रि के आगाज का आभास करा रहा था। जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर, वरदानी माता मंदिर, कौशल्या देवी मंदिर, गुरना मंदिर के साथ ही तमाम देवी मंदिरों में सुबह 4 बजे से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था।

विज्ञापन


गंगोलीहाट। हाट कालिका दरबार में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। संध्या आरती में भी लोग शामिल हुए। मां चामुंडा, मां शीतला, मां छिन्नमस्ता (छिमाल), मां अंबिका, मां वैष्णवी, मां भुवनेश्वरी, मां भवानी के पौराणिक शक्तिपीठों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन

गणाईगंगोली। क्षेत्र के देवी, देवताओं के मंदिरों में पहली नवरात्रि को लोगों की भारी भीड़ रही। लोग सुबह ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे।
बेड़ीनाग। त्रिपुरासुंदरी शक्तिपीठ, कोकिला मंदिर, (कोटगाड़ी देवी) मंदिर के साथ ही तमाम देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
थल। थल के शिव मंदिर के साथ ही क्षेत्र के देवी मंदिर पहली नवरात्रि को लोगों की आवाजाही रही।

डीडीहाट। मलयनाथ मंदिर के साथ ही देवी मंदिरों में नवरात्रि की धूम रही। लोग सुबह से ही पूजा, अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे थे।
नाचनी। पहली नवरात्रि पर सैकड़ों लोगों ने होकरा देवी शक्तिपीठ के दर्शन किए। क्षेत्र के नंदा देवी मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में भी दिनभर पूजा-अर्चना चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी। मां नंदा देवी मंदिर के साथ ही सभी मंदिरों में पहली नवरात्रि पर दिनभर पूजा, अर्चना होती रही। दरकोट के भगवती मंदिर में शुक्रवार से भागवत कथा प्रारंभ हो गई है।
धारचूला। कालिका स्थित कालिका मंदिर के साथ ही धारचूला के सभी मंदिरों में सुबह से ही लोगों का पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया था।  

अस्कोट। अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में पहली नवरात्रि को भारी संख्या में लोग पहुंचे। पंडित नारायण दत्त पंत ने पूजा संपन्न कराई। 
कनालीछीना। ध्वज में स्थित मां जयंती शक्तिपीठ के साथ ही इलाके के देवी, देवताओं के मंदिरों में लोगों ने शीश नवाया।
झूलाघाट। मां महेशानी मंदिर में इलाके के लोगों ने पूजा, अर्चना की। नेपाल के मंदिरों में पूजा, अर्चना की धूम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed