{"_id":"1ec1bef8483be205461ddf58e61c3480","slug":"kwiti-people-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वीटी के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वीटी के लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल क्वीटी को नए भवन में स्थानांतरित करने और अस्पताल में पूरे स्टाफ की तैनाती की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को क्वीटी में जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने पर रोष जताया। साथ ही सरकार और प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। इसके बाद व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्वीटी के लोगों ने बताया कि 16 जून को मुनस्यारी दौरे के समय मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऐलान किया था कि क्वीटी अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा और अस्पताल में स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इस आशय के आदेश सीएमओ को दिए गए थे, लेकिन अब तक न तो अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट किया गया है और न व्यवस्थाएं ही सुधारी गई हैं। लोगों ने कहा कि थल-मुनस्यारी रोड पर क्वीटी अस्पताल की व्यवस्था में सुधार किया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस रोड पर अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं के समय लोगों को प्राथमिक इलाज की सुविधा मिल जाती। साथ ही तल्लाजोहार के कई गांवों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल जाता।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने कहा कि डीडीहाट गैस एजेंसी ने दो महीने से इस इलाके में रसोईगैस की सप्लाई नहीं की है। क्वीटी की प्रधान नीमा देवी और बमनगांव के प्रधान जीवन द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है, इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सैमली के प्रधान जीवन चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रशेखर, भवानी दत्त, जगदीश मेहता, कृष्णानंद, चंद्रप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन