फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   kusauli Wins DDU Prize

पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए कुसौली का चयन,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
kusauli Wins DDU Prize
कुसौली में बना पंचायत भवन। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय ने कुसौली ग्राम पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयनित किया है। राज्य में चार ग्राम पंचायतों का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इसके लिए कुसौली कुमाऊं की इकलौती ग्राम पंचायत है।
विज्ञापन

बीते पांच वर्ष में कुसौली को हर साल 14वें वित्त मद से करीब साढ़े चार लाख रुपये मिले। गांव में सोलर लिफ्ट पेयजल योजना बनी है। आधुनिक सुविधा से युक्त पंचायत का निर्माण हुआ है। टाइल्स युक्त रास्ते ग्राम पंचायत में दिखते हैं। गांव में जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र करने के लिए अलग-अलग कूड़ेदान लगे हुए हैं। गांव में एक सार्वजनिक रसोईघर है। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं। पंचायतीराज मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. संजीव पटजोशी ने 16 सितंबर को कुसौली के निवर्तमान प्रधान रघुवीर सिंह को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। रघुवीर सिंह का कहना है कि अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार वर्ष 2017-18 के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार के तहत 30 लाख रुपये की धनराशि ग्राम पंचायत के विकास के लिए दी जाती है। राज्य में कुसौली के अतिरिक्त उत्तरकाशी जिले की धारी पल्ली, देहरादून जिले की बमराड और डाकपत्थर ग्राम पंचायत को पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार के लिए चयनित होने पर ग्राम पंचायत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed