{"_id":"5af5dc884f1c1be6408b482d","slug":"kuntala-high-school-is-going-on-a-teacher-s-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शिक्षक भरोसे चल रहा है कुनल्ता हाइस्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शिक्षक भरोसे चल रहा है कुनल्ता हाइस्कूल
अमर उजाला ब्यूराे गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
Updated Fri, 11 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली के कुनल्ता में खुले आसमान के नीचे पढ़ते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट ब्लाक का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनल्ता एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। एक साल पहले खोेले गए इस हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण आठ छात्रों ने अन्यत्र स्कूलों में प्रवेश ले लिया।
वर्ष 2017 में जब कुनल्ता में हाइस्कूल खुला तो गांव के लोग काफी खुश थे। स्कूल खुलने पर लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया। लेकिन विभाग की ओर से यहां पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। विद्यालय में स्वीकृत शिक्षकों के पांच पदों के स्थान पर मात्र एक शिक्षक हाईस्कूल में तैनात किया। प्रधानाचार्य की तैनाती नहीं हो पाई है। वर्तमान में यह एकमात्र शिक्षक के भरोसे चल रहा है। विद्यालय में लिपिक का पद भी खाली है। दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भी रिक्त चल रहे हैं। पिछले साल इस विद्यालय में नौवीं कक्षा में 14 विद्यार्थी थी। नौवीं कक्षा पास होने के बाद इनमें आठ छात्रों ने टीसी काटकर अन्यत्र दूसरे स्कूलों में प्रवेश ले लिया है।
दसवीं की कक्षा में अब छह ही विद्यार्थी रह गए हैं। इस बार नौवीं कक्षा में भी नौ ही छात्रों ने प्रवेश लिया है। विद्यालय में छात्र संख्या मात्र 14 पर ही अटक गई है। विद्यालय का अपना भवन न होने के कारण वर्तमान में इसका संचालन प्राथमिक पाठशाला के एक कक्ष में हो रहा है। कक्षों की कमी के कारण कक्षाएं प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में चलती हैं। ग्राम प्रधान कल्पना पंत ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
सुगम से दुर्गम में इसी महीने शिक्षकों की तैनाती होनी है। कुनल्ता हाइस्कूल को प्राथमिकता रखा गया है। नए शिक्षकों की भी नियुक्ति होनी है, उसमें से कुनल्ता हाईस्कूल को शिक्षक दिए जाएंगे। भवन के लिए शासन को प्रस्ताव गया है। -किशोर पंत खंड शिक्षाधिकारी गंगोलीहाट