फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kumaoni will now tune in prayer in schools

अब कुमाऊंनी धुन में होगी विद्यालयों में प्रार्थना

Fri, 05 Feb 2016 12:01 AM IST
डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Fri, 05 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kumaoni will now tune in prayer in schools

विज्ञापन

 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रही प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को बताया गया कि अब विद्यालय में सुबह के समय होने वाली प्रार्थना को कुमाऊंनी धुन और लय में गाया जाएगा। पांच दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कुमाऊंनी लय की पूरी जानकारी दी जाएगी। डायट के अधिकारियों का तर्क है कि कुमाऊंनी लय एवं धुन में प्रार्थना होने पर विद्यार्थियों की उत्सुकता बढ़ेगी और ग्रामीण अंचलों के बच्चे इसे जल्दी ग्रहण भी कर लेंगे।


डायट के प्राचार्य पीएस मेहरा ने कहा कि आज के समय में विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना कराना मात्र औपचारिकता रह गया है, यदि इसमें स्थानीय बोली का पुट दिया जाए तो प्रार्थना के प्रति बच्चों की जिज्ञासा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अब प्रार्थना कुमाऊंनी धुन और लय में होगी। विद्यालयों में होने वाली प्रार्थना की कुमाऊंनी धुन तैयार की जाएगी। प्रशिक्षण में आठ विकासखंडों के 25 अध्यापक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान दैनिक प्रार्थना, वंदना, देशभक्ति गीत, प्रतिज्ञा, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय त्योहारों, स्वागत गीत का भी अभ्यास कराया जाएगा। मास्टर ट्रेनर डा. सीबी जोशी ने बताया कि यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा को आधार मानते हुए स्थानीय संस्कृति पर आधारित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कुमाऊंनी लय और धुन को अपना लेंगे और विद्यालयों में इसे लागू किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान शास्त्रीय संगीत की भी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर डा. आशा जोशी, सदानंद भट्ट समेत अन्य प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed