फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   korona ne vikaas bhavan mein vikaas ke daravaaje band kar die

कोरोना ने विकास भवन में विकास के दरवाजे किए बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
korona ne vikaas bhavan mein vikaas ke daravaaje band kar die
पिथौरागढ़। मंगलवार को आरईएस कार्यालय में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद विकास भवन के दरवाजे 72 घंटे के लिए बंद कर दिए गए हैं। लोगों को अब विकास योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाएगी। संक्रमित मिलने के बाद विकास भवन को बृहस्पतिवार तक बंद किया गया। 11 सितंबर को नवमी श्राद्ध का अवकाश और 12 सितंबर को द्वितीय शनिवार होने के कारण विकास भवन सोमवार 14 सिंतबर को खुलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को सीडीओ डॉ सौरभ गहरवार के आदेश के बाद विकास भवन में स्थित आरईएस कार्यालय में पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद विकास भवन में स्थित करीब 14 कार्यालय के सभी कर्मी होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। विकास भवन के मुख्य गेट पर ताले लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

अब लोगों को विकास योजनाओं की जानकारी के लिए कोरोना के कारण कुछ दिन इंतजार करना होगा। शनिवार को विकास भवन में कार्यरत समस्त अधिकारियों और कर्मियों के सैंपल वहीं पर लिए जाएंगे। इस दौरान कृषि, भूमि संरक्षण, दुग्ध एवं डेयरी, सहकारिता, समाज कल्याण, मत्स्य, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास, डीआरडीए, आरईएस, उरेड़ा, अर्थ संख्या, पीआरडी, पंच स्थानीय विभाग बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग में कोरोना संक्रमित मिलने बाद लगे ताले
पिथौरागढ़ । जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को उद्यान विभाग में एक कारोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि बुधवार को कोरोना के 19 मामले सामने आए हैं। इसमें बेड़ीनाग समेत जिला मुख्यालय के लोग शामिल हैं। ट्रूनेट जांच में उद्यान विभाग का एक और तीन आरईएस के कर्मी पॉजिटिव मिले हैं, जिसके बाद उद्यान विभाग को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। शनिवार को सभी कर्मचारियों की सैंपलिंग की जाएगी। जिले में अब एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 159 पहुंच गई है।

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जलागम कार्यालय 7 दिन के लिए बंद
नाचनी (पिथौरागढ़)। तल्लाजोहार में जलागम विकास परियोजना के तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद जलागम कार्यालय को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या अब सात हो गई है। प्रभारी राजस्व निरीक्षक डीएस धपवाल ने बताया कि संक्रमितों को पिथौरागढ़ बेस अस्पताल कोरोना सेंटर भेज दिया है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद टिमटिया में स्थित जलागम कार्यालय को सात दिन के लिए बंद कर दिया है। मुनस्यारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया सेल प्रभारी गंभीर मेहता ने बताया कि अब कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed