फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   KKC Goal defeated TFC Thal

Pithoragarh News: केकेसी गोल ने टीएफसी थल को हराया

Thu, 16 Jul 2026 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 Jul 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
KKC Goal defeated TFC Thal
थल (पिथौरागढ़)। बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी खेल मैदान में स्थानीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में केकेसी गोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीएफसी थल को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। यहां खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व अनुसचिव व भाजपा नेता करम राम ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ कराया। पहला मैच टीएफसी थल और केकेसी गोल के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीम निर्धारित समय तक 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन

केकेसी के कमल, टीएफसी के संदीप ने अपनी टीम के लिए दो-दो गोल दागे। अंत में पेनाल्टी शूट में केकेसी की टीम ने 3-2 से मैच जीत लिया। रेफरी राजा जोशी, लाइनमैन रोहन कुमार एवं पृथ्वीराज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का आंखों देखा हाल मनोहर सिंह क्वीरियाल ने सुनाया। इस मौके पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह गंगू, नारायण सिंह रावत, कृपाल सिंह भंडारी, बसंत लोहनी, चंद्रमोहन पांगती, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सत्याल, उपाध्यक्ष अनिल सिंह कार्की, भानुप्रताप सत्याल, अमन सत्याल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed