फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kanyadhan Yojana money transferred to someone else's account

Pithoragarh News: कन्याधन योजना का रुपया अन्य के खाते में डाल दिया

Wed, 01 May 2024 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kanyadhan Yojana money transferred to someone else's account
लोहाघाट। बाराकोट विकासखंड में कन्याधन योजना की राशि किसी अन्य के खाते में डालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। पिता ने कहा कि अगर जल्द उनकी बेटी के खाते में उनके हक का रुपया नहीं आया तो वह डीएम कार्यालय में धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को बाराकोट गैरी ग्वीनाड़ा निवासी जगदीश सिंह रावत ने बेटी रेखा रावत की ओर से एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2020 में उनकी बेटी ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। गौरा कन्याधन योजना के अनुसार उनको 51 हजार की धनराशि स्वीकृति की लेकिन बाल विकास विभाग बाराकोट ने यह राशि किसी अन्य के खाते में डाल दी। तब से वह बेटी के साथ बाराकोट और चंपावत के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। डीएम के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने बाल विकास विभाग को निर्देशित भी किया है, लेकिन अब विभाग वाले फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed