{"_id":"64beb5939e6ecdec0a024be8","slug":"kalash-yatra-taken-out-in-thal-with-drums-and-drums-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2352-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: थल में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: थल में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कलश यात्रा
Mon, 24 Jul 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
थल में ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। पौराणिक बालेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं और स्कूली बच्चों की कलश यात्रा के बाद संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। सोमवार को पांच सौ से भी अधिक महिला और स्कूली बच्चों ने त्रिवेणी संगम रामगंगा नदी से कलश में जल भरकर ढोल नगाड़ों के बीच भव्य यात्रा निकाली।
भागवत पुराण के पवित्र ग्रंथ के साथ व्यास आचार्य नीरज उपाध्याय, पुरोहित पीयूष उपाध्याय के साथ भक्तों का काफिला बालेश्वराय शिव बालेश्वराय के भजन के साथ भागवत स्थल पर पहुंचा। गणेश पूजन के बाद कलश स्थापना और पूर्वांग कर्म किए। यजमान गौरी दत्त पाठक, विनोद पंत, खड़क सिंह बोरा, प्रेमबल्लभ जोशी सपत्नीक उपस्थित रहे। मूलपाठ राधेकृष्ण पुनेठा ने किया। इस मौके पर आचार्य प्रदीप चंद्र भट्ट, कृष्ण गोपाल पंत, गिरीश चंद्र जोशी, शानू जोशी, आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक, गुड्डू पाठक, गोलू जोशी, महेश पाठक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।