{"_id":"578d0e9e4f1c1b9d32c4c15d","slug":"kailash-yatra-route-closed-in-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा मार्ग कई जगह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा मार्ग कई जगह बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
कैलास यात्रा मार्ग कई जगह बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला से आगे कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग कई जगह बंद है। तवाघाट से पांगला, मांगती और नारायणआश्रम जाने वाली रोड कई जगह बंद पड़ी है। नारायणआश्रम से आगे पैदल रास्ता भी खतरनाक हालत में है। अब रास्ते में बरसाती नाले उफान पर आने लगे हैं। इस कारण लोगों तथा यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
कैलास यात्रियों का पांचवां दल जागेश्वर रवाना
रोड बंद होने के कारण रविवार को पूरे दिन बगड़ीहाट में फंसे रहे पांचवें दल के कैलास मानसरोवर यात्रियों में प्रशासन की लचर व्यवस्था को लेकर भारी गुस्सा था। यात्री सोमवार की सुबह रोड खुलते ही आधार शिविर धारचूला से चलकर सीधे जागेश्वर को निकल गए हैं। इस दल के सारे शेड्यूल को ही बदलना पड़ा है। वापसी में यह दल आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी भी नहीं गया। आईटीबीपी के अधिकारी यात्रियों को उनके ग्रुप फोटोग्राफ देने के लिए ओगला पहुंचे थे। यात्रियों को दोपहर भोजन के लिए पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह आना था लेकिन यात्री आवासगृह भी नहीं गए।
विज्ञापन
दस महिलाओं समेत 42 यात्रियों वाले इस दल में शामिल सभी सदस्य सड़क बंद होने से काफी गुस्से में थे। लायजन अफसर शशिप्रभा द्विवेदी ने कहा कि जब सड़क बंद थी तो रविवार की सुबह यात्रियों को धारचूला से रवाना क्यों किया गया और पूरे दिन बगड़ीहाट में रोकने के बाद वापस धारचूला क्यों पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना था कि यह कैसी व्यवस्था है कि सड़क पर गिरे मलबे को सीमा सड़क संगठन जैसी संस्था 24 घंटे तक नहीं हटा पाती है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि यात्रियों को उनके ग्रुप फोटोग्राफ ओगला जाकर दे दिए गए। पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पहले यात्रियों को दोपहर भोजन के लिए पिथौरागढ़ आना था लेकिन बाद में यह कार्यक्रम कैंसिल हो गया। यात्री दोपहर करीब 4.30 बजे सीधे जागेश्वर के लिए निकल गए। शेड्यूल के अनुसार यात्रियों को सोमवार को दिल्ली पहुंचना था लेकिन वह रोड बंद होने के कारण अटक गए।