फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Mansarovar Yatra route closed

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बोल्डर आने से बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra route closed
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले धारचूला में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के वर्तीघाट में गिरे बोल्ड - फोटो : PITHORAGARH
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बोल्डर आने से बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग वर्तीघाट पर बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को एक किमी तक पैदल चलना पड़ा।
तवाघाट-नजंग सड़क के वर्तीघाट स्थान में शुक्रवार को सुबह नौ बजे बारिश के दौरान पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए। उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था। अन्यथा किसी भी तरह का हादसा हो सकता था। बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। इसके चलते शादी में गाला गांव गए लोगों को वापसी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल ने बताया कि वह लोग शादी में गाला गांव गए थे। वापसी में आते समय वर्तीघाट में बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो अन्य जगहों पर भी बोल्डर गिर सकते हैं। उनके साथ गए दस लोगों को एक किमी पैदल चलने के बाद धारचूला के लिए वाहन पकड़ना पड़ा।

बाक्स
दुग्तु गांव में होम स्टे बंद कर लौटे संचालक
धारचूला। काफी अधिक बर्फबारी और सड़क बंद होने के डर से दारमा घाटी के दुग्तु गांव में होम स्टे संचालक मान सिंह दुग्ताल और रमेश सिंह दुग्ताल धारचूला लौट आए हैं। दो दिन पूर्व गांव में डेढ़ फिट बर्फ पड़ने के चलते उन्हें होम स्टे बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे से मौसम खराब होने पर दारमा के बोगलिंग, सेला, चल, नागलिंग, बॉलिंग, बोन, फिलम, दुग्तु, सोन, दांतू, गो, तिदांग, मारछा, ढाकर और सीपू आदि गांव में दो फिट से अधिक बर्फबारी हुई है। दारमा में पिछले छह माह से सेटेलाइट फोन बंद होने और अन्य नेटवर्क नहीं होने से कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

फोटो 13 पीटीएच 22 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed