फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas Mansarovar Yatra

कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौटा तीसरा दल

Fri, 10 Jul 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट Updated Fri, 10 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर शुक्रवार को तीसरे दल के 48 सदस्य जागेश्वरधाम होते हुए दिल्ली वापस लौट गए हैं। यात्री दोपहर भोजन के लिए यहां कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह पहुंचे। यात्रियों को कुमाऊंनी व्यंजन परोसे गए। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों का स्वागत किया। तीसरे दल के सदस्य बृहस्पतिवार को धारचूला में रुके थे।

विज्ञापन


यात्रा पूरी कर लौटे दल के सदस्योें का कहना है कि मौसम ने अच्छा साथ दिया। इस कारण कहीं पर भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। यात्रियों ने पड़ावों में केएमवीएन की व्यवस्थाओं और यात्रा मार्ग पर आईटीबीपी तथा एसडीआरएफ के जवानों की ओर से दी गई मदद की सराहना की। उधर, आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चौथा दल शुक्रवार को वापसी में गुंजी पहुंचगया है। दल में 56 सदस्य हैं। पांचवें दल के 39 सदस्य शुक्रवार को तिब्बत के जोंगजेबू में हैं।
विज्ञापन


छठे दल के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश किया। यह दल शुक्रवार को तकलाकोट में रुका है। सातवें दल के 32 सदस्य शुक्रवार को गाला से चलकर बूंदी पहुंच गए हैं। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सभी जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह यात्रियों की सुरक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed