{"_id":"7d298c6f0324b5d9fae742cb6be3b119","slug":"kailas-mansarovar-yatra-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में रुका है कैलास यात्रियों का चौथा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में रुका है कैलास यात्रियों का चौथा दल
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर वापस लौटे चौथे दल के सदस्य सोमवार को पिथौरागढ़ में रुके रहे। मंगलवार को दल के सदस्य जागेश्वर धाम होते हुए दिल्ली लौट जाएंगे। इस बीच पांचवें दल के सदस्यों ने भी कैलास मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर ली है। वापसी में यह दल सोमवार को तकलाकोट पहुंचा।
विज्ञापन
मंगलवार को पांचवें दल के सदस्य लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। ठीक उसी समय सातवें दल के सदस्य लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। सोमवार को सातवें दल के सदस्य नाभिढांग में रुके हैं। कालापानी से नाभिढांग जाते समय दल के सदस्यों को कई बरसाती नालों को पार करना पड़ा। आईटीबीपी के जवानों ने खतरनाक स्थानों पर यात्रियों की मदद की।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी से मिली जानकारी में छठे दल के सदस्य सोमवार को तिब्बत के ढेरापुक नामक स्थान पर हैं, जबकि आठवें दल के सदस्य गाला पड़ाव पहुंच गए हैं। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस समय बारिश की गति बहुत धीमी है। इस कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। कैलास यात्रा में इस बार कुल 18 दलों के जाने का कार्यक्रम तय है। अब तक तीन दल यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट गए हैं।
विज्ञापन