फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Just so, how then will forward

अभी से ऐसा, तो आगे होगा कैसा

Sat, 14 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 14 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Just so, how then will forward
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

अभी मानसून की बारिश शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन बारिश का कहर पहले से ही शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम यहां हुई भारी बारिश से खेतारकन्याल, गडेरा और लंबिसा गांव में तबाही मची है। लंबिसा निवासी बलवंत सिंह के मकान में बारिश का पानी घुस गया। लोग डरे हैं कि जब अभी से यह हालात हैं तो मानसून सीजन में क्या होगा। शुक्रवार रात एक घंटे तक हुई भारी बारिश से कई नालों के उफान में आने से गूलों, नहरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य धाना चुफाल ने बताया कि बारिश से सर्वाधिक नुकसान किसानों को हुआ है। कृषि योग्य भूमि बह गई है। गांवों को जोड़ने वाले पैदल रास्तों को नुकसान पहुंचा है। गडेरा गांव के सेलिगाड़ नाले के उफान में आने से सिंचाई नहरों को भारी नुकसान हो गया है। रास्ते बंद होने से स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। खेतार कन्याल के चलसिया गाड़ की पुलिया भी खतरे की जद में आ गई है। गडेरा और खेतार कन्याल के चलसिया तोक में ग्रामीणों के घास के लुट्टे बह गए हैं। लंबिसा तोक निवासी बलवंत सिंह के मकान के पीछे की दीवार में दरारें पड़ गई हैं और आंगन के आगे पानी भर गया है।
विज्ञापन


बीडीसी मेंबर ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। पूर्व ग्राम प्रधान प्रह्लाद चुफाल ने जिला प्रशासन से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। तहसीलदार पीसी पंत ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए राजस्व को मौके पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सभी तहसीलों में सतर्कता के निर्देश दिए
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने अचानक हो रही भारी बारिश को देखते हुए सभी तहसीलदारों और उपजिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिन इलाकों में जलभराव की समस्या आ रही है वहां पर पानी के निकास के इंतजाम किए जाएं। डीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग से कहा है कि वह संवेदनशील गांवों में पहले से ही व्यवस्था करा लें।

सेवन डेस्क सिस्टम को सक्रिय किया
पिथौरागढ़। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने कहा कि इस बार मौसम में आए बदलाव को देखते हुए सेवन डेस्क सिस्टम को अभी से सक्रिय होने को कहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से बंद होने वाली सड़कों को तत्काल खोलने को प्राथमिकता में रखा गया है। साथ ही सभी विभागों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।


अब कुछ दिनों तक सामान्य रहेगा मौसम
पिथौरागढ़। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार अब दो-चार दिन तक मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अगले 24 घंटे में कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। ज्यादा तेज बारिश फिलहाल नहीं होगी। अब 19 मई के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। उसके अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed