फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jupiter descended from helicopter on the battlefield

युद्ध के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे जवान

Fri, 08 Jun 2018 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jupiter descended from helicopter on the battlefield
भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास में हेलीकॉप्टर से लैंडिंग करते सैनिक - फोटो : अमर उजाला

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान जवानों को युद्ध के मैदान में सुरक्षित उतरकर दुश्मन से मोर्चा लेने के गुर सिखाए गए। इस दौरान जवानों को बारूदी सुरंगों से बचते हुए आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने की भी बारीकियां सिखाई गईं।

विज्ञापन


सैन्य अभ्यास के दसवें दिन जवानों को हवाई जहाज से रस्सियों के सहारे उतरने और दुश्मन के ठिकानों को कैसे ध्वस्त किया जाए, के बारे में बताया गया। जवानों को अचानक आई आपदा के बीच आपदाग्रस्त क्षेत्रों में उतरकर तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू करने, प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


युद्ध के मैदान में तेजी से सैनिकों को उतारकर मोर्चा संभालने की बारीकियां सिखाई गईं। पंचशूल बिग्रेड के हैलीपेड से सैनिकों को प्रशिक्षण क्षेत्र में रस्सियों के सहारे उतारा गया। शाम के समय सैनिकों को बंद पड़ी सड़कों को खोलने, बारूदी सुरंगों को हटाने के साथ ही अब तक दिए गए प्रशिक्षणों के बारे में उनसे जानकारी ली गई। 12 जून को संयुक्त सैन्य अभ्यास का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed