फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Journey on the Bungachhina-Rasaipata route turns deadly

Pithoragarh News: बुंगाछीना-रसैपाटा मार्ग पर सफर हुआ जानलेवा

Tue, 14 Jul 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Journey on the Bungachhina-Rasaipata route turns deadly
पिथौरागढ़। बुंगाछीना से रसैपाटा और अलगड़ा को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों सफर के लिए नहीं बल्कि हादसों को न्योता देने के लिए जानी जा रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढों और कीचड़ के दलदल में तब्दील हो चुकी इस खस्ताहाल सड़क पर वाहन चलाना मौत से खेलने जैसा जोखिमभरा हो गया है।
विज्ञापन

सड़क की बदहाली से वाहनों को हो रहे भारी नुकसान के चलते अब चालकों ने इस रूट पर गाड़ियां चलाने से दूरी बना लिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के सामने आवागमन का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बुंगाछीना से रसैपाटा तक करीब 10 किलोमीटर लंबी यह सड़क नखनोली, भट्यूड़ा, म्यौली सहित अनेक गांवों काे जोड़ती है। कुछ समय पूर्व ही म्यौली से यह सड़क रसैपाटा तक काटी गई। रसैपाटा से आगे सड़क कुशैल और चंडिका घाट इलाके को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में ही बुंगाछीना में सड़क की हालत देखकर वाहन चालकों का हौसला जवाब देने लगता है। नालियां गायब हैं और बारिश का पानी सड़क पर बहकर नाले का रूप ले रहा है। ऐसे में डामर उखड़कर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं।

गड्ढों के बीच संचालन से वाहनों में टूट-फूट हो रही है। इन हालात में चालक इस सड़क पर वाहनों के संचालन से हाथ पीछे खींच रहे हैं और लोग पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। म्यौली से रसैपाटा तक सड़क कच्ची अत्यधिक खराब है इस पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed