{"_id":"6b047ec46d8821ba9203adf9","slug":"joint-study-team-leaves-for-meghalaya-for-the-conservation-of-the-gaudi-river-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-147104-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गौड़ी नदी के संरक्षण के लिए संयुक्त अध्ययन दल मेघालय रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गौड़ी नदी के संरक्षण के लिए संयुक्त अध्ययन दल मेघालय रवाना
Mon, 23 Nov 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले से गौड़ी नदी के संरक्षण हेतु एक संयुक्त अध्ययन दल मेघालय रवाना हुआ है। यह दल स्प्रिंग एंड रिवर रीजुविनेशन अथॉरिटी के सारा अभियान के तहत भेजा गया।
दल में विभिन्न विभागों के अधिकारी और संबंधित गांवों की धारा-नौला संरक्षण समितियों के सदस्य शामिल हैं। यह दल एक जनपद, एक नदी योजना के तहत चयनित गौड़ी नदी पर कार्य कर रहा है। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य मेघालय की जल संरक्षण व्यवस्थाओं और सामुदायिक सहभागिता आधारित प्रणालियों को समझना है। जिग संस्था के सहयोग से इस भ्रमण का आयोजन किया गया है। दल मेघालय बेसिन डेवलपमेंट अथॉरिटी के रिचार्ज शेड प्रबंधन और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण से जुड़े कार्यों का अध्ययन करेगा। सोमवार को डीएम मनीष कुमार ने अध्ययन दल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेघालय में जल संचय और रिचार्ज शेड प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों का अनुभव अधिकारियों और ग्रामीण समितियों के सदस्यों के लिए उपयोगी होगा। इससे गौड़ी नदी के संरक्षण में मदद मिलेगी।