{"_id":"64c005bae623bd28460ea9e4","slug":"joint-employees-federation-demanded-cancellation-of-the-tender-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-2390-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने की निविदा निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने की निविदा निरस्त करने की मांग
Tue, 25 Jul 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी आंदोलन से पूर्व पौधे भेट करते हुए। संवाद
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सीएम, विधायक, डीएम, एसडीएम को पत्र देकर दो सूत्री मांग पूरी करने की मांग की।
गुरुरानी ने कहा कि अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए निगम के कर्मचारी अपने दैनिक कार्य के साथ लंच की अवधि में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम कर एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर ,सातताल परिचय रिजॉर्ट नौकुचियाताल की निविदा निरस्त करने की मांग की। अगर निविदा निरस्त नहीं हुई तो 40 कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। इस मौके पर महासंघ के महामंत्री गुमान सिंह कुमटिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका सहित कई लोग मौजूद रहे।
-- -- -- --