फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Johar and Vyas valleys receive season's first snowfall

पिथौरागढ़: जोहार और व्यास घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी, बिछी सफेद चादर; निचले इलाकों में शुरू हुई ठंड

Sat, 26 Sep 2026 10:08 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Sat, 26 Sep 2026 10:08 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले की जोहार और व्यास घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
Johar and Vyas valleys receive season's first snowfall
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले की जोहार और व्यास घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। जोहार घाटी के मिलम, बुर्फू, बिल्जू, मर्तोली, रेलकोट, लास्पा, पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार और व्यास घाटी के नाभीढांग, कुटी सहित आस-पास गांव बर्फ से लकदक हुए हैं। इन क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चार बिछ गई है।

विज्ञापन

जोहार और व्यास घाटी में बीते शुक्रवार रात से ही बर्फबारी जारी है। व्यास घाटी के कुटी में पगडंडियों, सीढ़ियों, घरों की छतों और पेड़ों पर बर्फ की मोटी परत जम गई। बिजली की रोशनी में गिरती बर्फ का नजारा बेहद मनमोहक नजर आया। स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। कुटी गांव आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर पड़ता है और ऊंचाई पर बसे होने के कारण यहां सितंबर के अंत में ही बर्फबारी शुरू हो जाती है। 12,303 मीटर पर कुटी गांव के होम स्टे संचालक कुंवर सिंह कुटियाल ने बताया गांव में लगभग दो इंच बर्फ गिरी है। आदि कैलाश में लगभग एक फीट बर्फ गिर चुकी है।

विज्ञापन

केएमवीएन नाभीढांग के प्रबंधक नरेंद्र बिष्ट ने बताया की शुक्रवार शाम चार बजे से क्षेत्र में लगातार हल्की बर्फबारी और बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि व्यास घाटी के नाभीढांग में लगभग एक फीट बर्फबारी हो चुकी है। वहीं जोहार घाटी के मिलम, बुर्फू, बिल्जू, मर्तोली, रेलकोट, लास्पा में तीन से चार इंच बर्फबारी होने से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी मुख्यालय में कड़ाके की ठंड शुरू होने से जैकेट, बनियान, टोपी, मफलर सहित अन्य गर्म कपड़े बाहर निकले हैं। बर्फबारी के बाद जोहार घाटी के मिलम में तापमान एक तो पर्यटन नगरी मुनस्यारी में 11 डिग्री पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दारमा घाटी में भी हुआ सीजन का पहला हिमपात
दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू निवासी जीवन सीपाल ने बताया की शुक्रवार देर शाम से क्षेत्र में हल्की बर्फबारी और बारिश हो रही है। हिमपात से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। उन्होंने बताया सीपू गांव में लगभग दो से तीन इंच बर्फ पड़ चुकी है। पैदल रास्ते बर्फ से ढके हैं और फिसलन बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में पशुपालक सहित अन्य लोग परेशान हैं। 

तकलाकोट में भी भारी बर्फबारी
चीन की तकलाकोट मंडी गए व्यापारी महेश ह्यांकी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि वहां दो फुट बर्फ पड़ चुकी है इससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड में बढोत्तरी होने और रास्ते बर्फ से ढके होने के कारण व्यापारियों को थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं। इससे व्यापार भी प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed