फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Job opportunities for the youth of Uttarakhand in Japan and Germany

Pithoragarh News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान-जर्मनी में नाैकरी के अवसर

Thu, 10 Sep 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 10 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Job opportunities for the youth of Uttarakhand in Japan and Germany
चंपावत। विदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार के लिए मौका मिल रहा है। जापान में केयरगिवर और जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के पदों पर नियुक्ति के लिए युवाओं को भाषा और व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत की ओर से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत इसके लिए पंजीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जापान में केयरगिवर के पद के लिए 18 से 27 वर्ष की 12वीं, जीडीए या एएनएम उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों को करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके लिए छह से आठ माह का जापानी भाषा और कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका शुल्क 64 हजार रुपये है।
विज्ञापन

जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के पद के लिए 21 से 35 वर्ष के बीएससी नर्सिंग या जीएनएम धारक महिला और पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस पद पर करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन 30 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। इस पद के लिए जर्मन भाषा और व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण और आवास में भी मिलेगी मदद
अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत अनुदान और प्रशिक्षण ऋण के ब्याज में 75 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत के दूरभाष नंबर 05965-297303, 8218715939 और 9411348111 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed