फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   jila yojana ke nae prastaavon mein rojagaar parak kaaryakramon ko karane ke lie vibhaag:

जिला योजना के नये प्रस्तावों में रोजगार परक कार्यक्रमों को जोड़े विभाग - सीडीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
jila yojana ke nae prastaavon mein rojagaar parak kaaryakramon ko karane ke lie vibhaag:
सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीडीओ ने जिला योजना के प्रस्तावों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने विभागों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिला योजना के अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए जिला योजनांतर्गत जिले का कुल 47 करोड़ 77 लाख परिव्यय के सापेक्ष 18 करोड़ 20 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार ने की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिला योजना के अवशेष पड़ कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा नये प्रस्तावों में कोविड-19 से जुड़े जिसमें मुख्य रूप से स्वरोजगार उपलब्ध कराने संबंधी कार्यों के ही प्रस्ताव अनुमोदन को रखे जाएंगे। कोई भी विभाग नव निर्माण कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं करेगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जो निर्माण कार्य कार्यदायी संस्थाओं ने पूरे कर लिए हैं। उन कार्यों के संबंधित विभाग कार्यदायी संस्थाओं को शीघ्र धनराशि का भुगतान करें। इस धनराशि की मांग के लिए प्रस्ताव तैयार कर धनराशी प्राप्त होने पर कार्यदायी संस्था को आवंटन कर संबंधित भवन का हस्तांतरित की जाए करें। सीडीओ डॉ. गहरवार ने कहा कि कोविड -19 के तहत स्वरोजगार एवं आजीविका को हमें फोकस करना होगा। सभी विभागों का मुख्य उद्देश्य यह रहना चाहिए कि अधिक से अधिक व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed